आर्या डिजिटल ओटीटी के 50 हजार से अधिक डाउनलोड्स पूरे हो चुके हैं। लोगों के भरपूर आशीर्वाद और सहयोग के लिए आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने आभार जताया हैं। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में आर्या डिजिटल ओटीटी के 50 हजार से भी अधिक डाउनलोड्स इस प्रमाणित करता हैं कि लोग आर्या डिजिटल ओटीटी के कंटेंट को पसंद कर रहें हैं। वर्तमान में लगभग 1200 से भी अधिक वेब सीरीज, फिल्में, शॉर्ट फिल्में, म्यूजिक वीडियो, वेब स्टोरी आदि हैं, जो मनोरंजक और दर्शकों की पसंद के अनुसार हैं। दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने बताया कि आर्या डिजिटल ओटीटी के लिए पूरी टीम मेहनत कर रहीं हैं। जिसका परिणाम हैं कि काफी कम समय में 50 हजार से भी अधिक डाउनलोड्स पूर्ण हुए हैं। जल्दी ही एक लाख डाउनलोड्स भी पूरी होने की संभावना हैं। बता दें कि आर्या डिजिटल ओटीटी में विभिन्न भाषाओं में कंटेंट उपलब्ध हैं।जिसके लिए मासिक शुल्क न्यूनतम हैं।
वहीं यह स्मार्टफोन के अलावा स्मार्ट टीवी पर देख सकते हैं। जबकि, सैटेलाइट टीवी चैनल की तैयारी जोर – शोर से जारी हैं। वर्तमान में लाइव स्ट्रीमिंग सुविधा उपलब्ध हैं। आर्या डिजिटल ओटीटी के 50 हजार डाउनलोड्स पूर्ण होने से समर्थकों में हर्ष का माहौल हैं।वहीं पूरी टीम में भी खुशी का माहौल हैं। दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने आगे बताया कि सभी का सहयोग यूं ही मिलता रहें तो आगे और भी बेहतर कंटेंट्स लगातार दर्शकों को प्राप्त होती रहेगी। वहीं कलाकारों और निर्माता निर्देशकों के लिए आर्या डिजिटल ओटीटी एक खुला मंच हैं।जो भी जुड़ने को इच्छुक हो,वे जुड़ सकते हैं।
Visit Now : Johar Hosting
Read More…….