खरिकाबाद (केंदुआडीह) : आज दिनांक 02 मई 2025 को मध्य विद्यालय खरिकाबाद में ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड जिला इकाई धनबाद द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, वायु प्रदूषण, पर्यावरण, पेयजल आदि विषयों को लेकर शोध परियोजना के लिए आज आंगनबाड़ी सेविका, सहिया सहायिका बहनों के साथ आज समूह चर्चा का आयोजन का अध्यक्षता व संचालन ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड के सचिव भोला नाथ राम तथा प्रतिवेदन संकलन राजू बाउरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर असर संस्था से सत्यम झा, प्रतीक जी मौजूद थे। इसके पश्चात भोला नाथ राम द्वारा उक्त विषय पर कहा गया कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए आपसी समझ और सभी समूहों का मार्गदर्शन के साथ सामाजिक परिवर्तन के साथ पहल की जाएगी। कुल नौ समूह चर्चा (शोध प्रयोजना के लिए) का आयोजन होना है जिसकी आज पांचवीं बैठक है।
जिसमें गृहिणी (माता – बहनों) का बैठक सम्पन्न, शिक्षकों का बैठक सम्पन्न, आज सेवा निवृत व वरिष्ठ नागरिकों का बैठक, 30 अप्रैल को स्वयं सहायता समूह समूह (एस. एच. जी.) सदस्यों का (संपन्न ), 2 मई को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पोषण सखी व आशा कार्यकर्ता (आज संपन्न), संगठित श्रमिक, सफाई कर्मी व माता समिति सदस्यों का, स्ट्रीट हॉकर्स (जिनका अपना व्यवसाय हो) विभिन्न सेवा उपलब्ध कराने वाले पेशेवर के साथ समूह चर्चा का आयोजन होगी। आज के इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका में शोभा देवी, मैना प्रमाणिक, सहिया दीदी में उषा देवी, वंदना देवी, कलावती देवी, गीता देवी, सुनीता देवी तथा सहायिका दीदी में लालमुनि देवी, लीना देवी आदि लोग मौजूद थे।
Read More……
- उत्तराखंड में इनोवेशन एवं इंटरप्रिन्योरशिप के लिए झारखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व हेतू धनबाद की ममता कुमारी का चयन।
- एक गूंज सेवा समिति ने किया शिक्षकों का सम्मान
- एक बार फिर से झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी : मिथुन चक्रवर्ती
- एमजीएम स्कूल के विद्यार्थियों के बीच बाल तस्करी के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।