10वीं पुण्यतिथि पर आंदोलनकारी मनसू महतो के संघर्ष और योगदान को किया याद।

महुदा : कपुरिया मोड़ में झारखण्ड आंदोलनकारी मनसू प्रसाद महतो की दसवीं पुण्यतिथि समारोह आयोजित की गई। सर्वप्रथम उनके पुत्र एवं परिजनों ने प्रतिमा पर धुप, पुष्प एवं माला पहना कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात विभिन्न राजनितिक दलों के लोग, समाजसेवी, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि देकर नमन किया और मनसू महतो के संघर्ष व योगदान को याद किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो उपस्थित हुए। उन्होंने भी स्व. मनसू महतो के आदमकद प्रतिमा पर माला एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आयोजन समिति ने डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो को अंगवस्त्र एवं 51 किलो के पुष्प माला पहना भव्य स्वागत किया। वही सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि झारखण्ड आंदोलन सहित समाज में फैली कुरुतियों के खिलाफ उन्होंने हमेशा आवाज़ बुलंद किया। उनका पूरा जीवनकल संघर्षपूर्ण रहा।

मौके पर पुत्र पवन महतो, दिनेश कुमार महतो, स्मारक समिति के अध्यक्ष सदानंद महतो, सचिव सुरेश कुमार रजक, कोषाध्यक्ष संतोष गोप उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *