बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण को लेकर सेंट मैरी चर्च स्कूल धनबाद में किया जागरूकता कार्यक्रम।

धनबाद : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं महिला बाल विकास सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड सरकार के दिशा निर्देश पर बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण के सहयोगी संस्था झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण को लेकर पूरे जिले के स्कूल कालेजों में सघन अभियान चलाते हुए सेंट मैरी चर्च स्कूल हिल कॉलोनी धनबाद में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित ट्रस्ट के जिला समन्वयक नईमुद्दीन अंसारी ने कहा कि भारत सरकार का ये कार्यक्रम महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। भारत सरकार इस कार्यक्रम को लांच करके बच्चों के साथ न्याय किया है। झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट इस कार्यक्रम को धरातल ले जाने में भरसक प्रयास करेगी। वहीं ट्रस्ट की काउंसलर सीता कुमारी ने बच्चों को पोक्सो एक्ट से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। तत्पश्चात स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती ने स्वागत एवं वाइस प्रिंसिपल अशोक कुमार तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

अभियान को सफल बनाने में जिला समन्वयक नईमुद्दीन अंसारी, काउंसलर सीता कुमारी, शिक्षक संजीव मजूमदार, निशा परवीन, विनीता, मनीषा सिन्हा, रितु प्रिया, बबीता हेम्ब्रम, कुमारी नेहा, नैना कस्तुरी, प्रिति कुमारी, मुकेश कुमार गुप्ता, अशोक कुमार, शंकर कुमार, यु. पी. रिषिदेव, आलोक केरकेट्टा, संजय केरकेट्टा, भलेन कनडुलना, जेसिका किस्कू, गणेश हरी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Read More…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *