बोकारो एयरपोर्ट का नामकरण बिनोद बिहारी महतो के नाम हो : शीतल ओहदार

राँची : आज दिनांक 01/06/25 को होटल गंगा आश्रम रांची में टोटेमिक कुड़मी/कुरमी विकास मोर्चा के कोर कमेटी का एकदिवसीय बैठक मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री ओहदार ने कहा कि टोटेमिक कुड़मी/कुरमी महतो जनजाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में सूचीबद्ध करने को लेकर आंदोलन और तेज किया जाएगा, जरूरत पड़ी तो जल्द ही संसद भवन घेराव किया जाएगा। कुड़मी जनजाति हमेशा राजनीति का शिकार होते आया है और वर्तमान में भी हो रहा है। बैठक में सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि कुड़मी समाज द्वारा बोकारो एयरपोर्ट का नामकरण झारखंड पितामह विनोद बिहारी महतो के नाम से करने का सदियों पुराना मांग रहा है, राज्य सरकार इस मांग को पूरा करे। यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले दिन में विनोद धाम बलियापुर से पवित्र मिट्टी लाकर एयरपोर्ट के प्रबंधक को सौंपा जाएगा तथा एयरपोर्ट का नामकरण हेतु मांगपत्र राज्य सरकार और केंद्र सरकार को समाज के प्रतिनिधिमंडल द्वारा सौंपा जाएगा। सर्व समिति से यह भी निर्णय लिया गया कि केंद्र सरकार द्वारा कराई जाने वाली जातीय जनगणना पर जाति में कुड़मी और भाषा कुड़माली लिखा जाए, समाज के लोगों से भी आह्वान किया गया, इस मुहिम को कुड़मी/कुरमी विकास मोर्चा गांव-गांव तक प्रचार प्रसार करेगी।

कोर कमेटी के इस बैठक में मुख्य रूप से महिला मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सुषमा महतो, संरक्षक दानी सिंह महतो, केंद्रीय मिडिया प्रभारी सखीचंद महतो, कार्यकारी अध्यक्ष थानेश्वर महतो, केंद्रीय महासचिव सपन कुमार महतो, केंद्रीय महासचिव रामचंद्र महतो , केंद्रीय प्रधान प्रवक्ता संजय लाल महतो, केंद्रीय महासचिव कपिल देव महतो, केंद्रीय महासचिव अशोक महतो, केंद्रीय कोषाध्यक्ष अनिल महतो, केंद्रीय सदस्य अजय महतो,उपाध्यक्ष भुषण महतो, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार महतो, उपाध्यक्ष अघनू राम महतो, महिला उपाध्यक्ष रावंती महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष मालेश्वर महतो, केंद्रीय महिला उपाध्यक्ष सावित्री महतो, महिला केंद्रीय महासचिव किरण महतो, प्रवक्ता ललित मोहन महतो, संरक्षक खुदीराम महतो, रांची (पू०) जिला अध्यक्ष सुभाष महतो, रोशन महतो, मनोज कुमार महतो शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *