चन्दनकियारी के राज संचु ने भूटान में लहराया परचम, दो स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान।

संवाददाता : महेंद्र महतो

बोकारो : भूटान में आयोजित भूटान ओपन कराटे चैंपियनशिप 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए चन्दनकियारी प्रखण्ड के घोड़ागाड़ा गांव निवासी राज संचु ने दो स्वर्ण पदक जीतकर न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। राज संचु ने सीनियर एकल काता और सीनियर टीम काता श्रेणियों में मेजबान भूटान के प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए ये स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उन्होंने इस जीत को अपने माता – पिता, परिवार और समूचे भारतवर्ष को समर्पित किया। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जगन्नाथ रजवार ने संचु की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह चन्दनकियारी और झारखंड के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि संचु जैसे युवा खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिबद्धता से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी।

राज संचु ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच अनिकेत गुप्ता और टीम मैनेजर अख्तर को दिया। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय संघ के अध्यक्ष हांशी भारत शर्मा और राष्ट्रीय सचिव संजीव जांगड़ा को भी धन्यवाद दिया जिनके सहयोग से यह मुकाम संभव हो सका। विदित हो कि राज संचु शइससे पूर्व भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और कराटे के क्षेत्र में एक सशक्त पहचान बना चुके हैं।

Read More……

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *