डहरे करम बेड़हा 2025 गोड्डा को सफल आयोजन हेतु बैठक किया गया।

गोड्डा : आज पथरगामा प्रखंड अंतर्गत महेशलिट्टी दोनो टोला, गन्धर्वपूर गांव में शहीद देवकुमार महतो जोन व नकुल महतो जोन दाढ़ीघाट, टेंगर व कस्तुरिया गांव में डहरे करम बेड़हा 2025 गोड्डा को सफल बनाने हेतु बैठक किया गया। 27 अगस्त 2025 को शोभायात्रा निकालकर गोड्डा जिला में एतिहासिक बनाना है कार्यक्रम में जिला संयोजक दिनेश कुमार महतो, गौतम कुमार महतो, दशरथ महतो उपस्थित होकर सबों को संबोधित कर अह्वान किया कि अपने परब में सभी मां बहन भाई सब शामिल होकर डहरे करम बेड़हा को एतिहासिक बनाएं इस कार्यक्रम में अपनी संस्कृति को बचाए रखने के लिए अपने पारम्परिक ड्रेस ढोल मांदर नगाड़ा लाल पाड़ साड़ी धोती गंजी पीला गमछा पहनकर रोड पर दिखाई देगा।

सभी ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का निर्णय लिया। संयोजक मंडली सदस्य ब्रह्मदेव महतो, श्रवण महतो, छवीलाल महतो, राहुल महतो, कामता महतो, मनु महतो, आयूष महतो, अभिषेक महतो, दिलीप महतो, विजय महतो, मंटू महतो, रविशंकर महतो, अक्षय महतो, गोपाल कृष्ण महतो, बीरबल महतो, नागेंद्र महतो, मुकेश महतो, निर्मल महतो आदि लोग उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *