धनबाद में सी एस आर कॉनक्लेव 2025 का आयोजन, झारखंड प्रदेश एनजीओ एसोसिएशन का गठन।

धनबाद : एनजीओ एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित सी एस आर कॉनक्लेव 2025 सामाजिक चेतना, लोक कला और विकास की भावना का प्रतीक बन गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश एन जी ओ एसोसिएशन के गठन की औपचारिक घोषणा की और कहा कि जल्द ही रांची में राज्यस्तरीय एनजीओ संगठन का पूर्ण गठन किया जाएगा।उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य के छोटे और लोकल एनजीओ को झारखंड के विकास में जोड़ा जाएगा और कहा कि जितने भी केंद्रीय संस्थानों से सी एस आर फंड अब तक बाहरी एनजीओ को मिलते थे, उन्हें अब झारखंड की जमीनी संस्थाओं को उपलब्ध कराने के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि माध्यम से कार्य करवाए जाएंगे। स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य के सभी जिलों में एनजीओ के कार्यक्रम में धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भी शिरकत की और धनबाद एनजीओ एसोसिएशन को बधाई दी। उन्होंने मंच पर उपस्थित एनजीओ सदस्यों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने सभी एनजीओ को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की। जमशेदपुर से आईं सीमा बाजपेयी, जो कि लायंस क्लब जिला 322A की जिलापाल हैं, ने सभी एन जी ओ को भरोसा दिलाया कि वे सी एस आर से संबंधित कार्यों में हर संभव सहयोग करेंगी।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। लगभग 80 एनजीओ की सहभागिता ने कार्यक्रम को व्यापक बनाया। बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियां दीं, वहीं सभी को पौधे भेंट कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया गया।झारखंड की पारंपरिक कला सोहराई पेंटिंग को मंच पर अतिथियों को भेंट स्वरूप देकर राज्य की सांस्कृतिक पहचान को सम्मानित किया गया। मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि धनबाद एन जीओ एसोसिएशन ने झारखंड में एक बहुत ही महत्वपूर्ण पहल की है, और सरकार इस यात्रा में सारे एनजीओ के साथ खड़ी है।

Read More……

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *