धनबाद : झारखण्ड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने एवं हेमंत सोरेन जी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में आज हरिना पंचायत से हरिना नेहरू चौक तक विशाल विजय जुलूस निकाला गया जिसमे भरी संख्या में लोग नाचते, गाते, झूमते हुए एवं पठाखे फोड़ते हुए,पूरे रास्ते होली – दीवाली एक साथ मनाते हुए निकले। नेतृत्व कर रहे हरिना पंचायत के मुखिया पति कांग्रेस नेता भोला रवानी ने कहा कि आज हम सभी के लिए बहुत खुशी का दिन है, जिस प्रकार हमारे मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने झारखंड के माताओं – बहनों को सम्मान दिया उसके बदले में हमारी माताओं बहनों ने भी श्री हेमन्त सोरेन जी को झारखंड के इतिहास की सबसे बड़ी जीत दिलाकर सम्मान दिलाने का काम किया।
मौके पर बीस सुत्री अध्यक्ष लगनदेव यादव, कांग्रेस बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो, जिप सदस्य प्रतिनिधि व युवा कांग्रेस नेता राजेश राम, वरीय नेता रामरतन मंडल, इंदल यादव,राम रतन मंडल, धनेश्वर ठाकुर, दयाल महतो, बासुदेव रवानी, राजन रवानी परमेश्वर यादव आनंद सिंह रणधीर सिंह आशु सिंह आलम अंसारी, मनोज साव, अजय महतो, विनोद रवानी, बबलू पांडे आदि उपस्थित थे।
Read More…..
- राज को धनबाद की देव तुल्य जनता देगी आशीर्वाद, रिकॉर्ड मतों से होंगे विजई : ढुल्लू
- राजस्व और पहचान देने के बाद भी पड़ोसी राज्यों से क्यों है पिछड़ा धनबाद ?
- लिआफि हजारीबाग मंडल अंतर्गत सिंदरी शाखा में भी विभिन्न मांगों के समर्थन में विश्राम दिवस कार्यक्रम।
- विधायक प्रत्याशी गौतम मंडल ने पूर्वी टुंडी में किया जनसंपर्क।
- शिल्पी अनन्या पत्रिका 69 वीं अंक का विमोचन लिंडसे क्लब धनबाद में सम्पन्न।