गोड्डा : आज दिनांक 26.07.2025 को पथरगामा प्रखंड अंतर्गत पीपरा गांव के झारखंड आंदोलनकारी मालेश्वर प्रसाद महतो को टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने पीला गमछा देकर सम्मानित किया गया। कल पथरगामा प्रखंड परिसर में अंचलाधिकारी के उपस्थिति में जितने भी झारखंड अलग राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई है उन सभी को प्रशस्ति पत्र मिला उनमें से पीपरा गांव के मालेश्वर प्रसाद महतो को भी मिला वे सामाजिक संगठन से भी जुड़े हुए है। वर्त्तमान में टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष पद पर है और बताया कि हम झारखंड आंदोलन में झारखंड पितामह बिनोद बिहारी महतो व झारखंड के मसीहा शहीद निर्मल महतो के बैठक में भी सम्मिलित हुए है छात्र जीवन से ही आंदोलन में योगदान रहा है आंदोलन के रूप रेखा को नजदीक से देखें हैं।
दिनेश महतो ने कहा कि जितने भी आंदोलनकारी को प्रशस्ति पत्र मिला गर्व की बात है सभी को मेरी और से शुभकामनाएं समाज के जितने भी आंदोलनकारी है सभी को सम्मानित किया जाएगा आज इनलोगों का संघर्ष बेकार नहीं गया सम्मानित करना हमलोगो का कर्तव्य है जोहार साथ में उपस्थित टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष दीपक कुमार महतो मौजूद हुए।