झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा धार्मिक स्थलों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

महुदा, 30 अप्रैल 2025 : झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा अक्षय तृतीया पर महुदा क्षेत्र के सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त अवसर पर कमलिया शिव मंदिर नगदा,शिव शक्ति धाम कांड्रा महुदा मोड़, मदरसा तालीमुल इस्लाम महुदा मोड़, मदरसा इस्लामिया मुजीबिया महुदा बस्ती, मदरसा हनफिया,रिजविया कुंजी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुंजी में पंडितों, मौलानाओं, बच्चों एवं शिक्षकों के बीच जन-जागरूकता कार्यक्रम झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के जिला समन्वयक नईमुद्दीन अंसारी, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष विनोद महतो, फिल्ड मोबलाइजर मुमताज अंसारी के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न किया गया।उक्त कार्यक्रम में उपस्थित जिला समन्वयक नईमुद्दीन अंसारी ने उपस्थित धार्मिक गुरुओं के बीच अक्षय तृतीया पर ट्रस्ट द्वारा संचालित विशेष अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण एवं बाल विवाह रोकथाम को लेकर धार्मिक गुरुओं की योगदान को अति महत्वपूर्ण बताया। आगे उन्होंने कहा कि बाल विवाह देश के चेहरे पर कालिख के समान है। जिसे हम सभी को मिलकर हटाना है। बाल विवाह परंपराओं की कोख में जन्मी कुप्रथा है अभिशाप है। बाल विवाह बच्चों के खिलाफ सीधा सीधा अत्याचार है। बाल विवाह बच्चों को निगलता हुआ रिवाज है। वहीं बिनोद महतो ने उपस्थित सभी धार्मिक गुरुओं को धन्यवाद ज्ञापन किया। अंत में सभी धार्मिक गुरूओं ने बाल विवाह के खिलाफ शपथग्रहण किया।

अभियान को सफल बनाने में फिल्ड मोबलाइजर मुमताज अंसारी, पंडित प्रभास ठाकुर, पंडित उमेश ठाकुर, मौलाना हाफिज शोहराब, मौलाना मुजाहिद शेख, जमील अख्तर, मौलाना कमरूद्दीन, मुखिया बदरूद्दीन अंसारी, सेक्रेटरी वासिफ अली, सदर हसन उल्ला अंसारी, सदर डॉ इरफान, सेक्रेटरी मेंहदी हसन, शाह हुसैन अंसारी, हाजी गुलाम अंसारी, हाजी कमालुद्दीन अंसारी, हाजी नसीम अख्तर, हाजी नुरेमान, मुफ्ती अहसनउल होदा, मौलाना इश्तियाक सदर मुजीबुर्रहमान, सेक्रेटरी बरकत अंसारी, गुलनाज बानो, प्रधानाध्यापक रागिनी कुमारी, प्रिया कुमारी, मधुमिता दास, सागर महतो, सुमन कुमारी, साबिर हुसैन, बसंत हजारी,भैरव राय, सतन रेड्डी, सतीश महतो, मोहसिन उस्मानी, आरती खवास, साजदा खातून, नीरदवरण तिवारी, संजय कुमार महतो का सराहनीय योगदान रहा।

Visi Now : Johar Hosting

Read More…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *