कोडरमा : समर्पण एवं टीडीएच के द्वारा कोडरमा जिला के दुधिमाटी स्थित होटल सेलीब्रेशन में स्टेक होल्डर्स के साथ जिला स्तरीय इंटरफ़ेस कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य रूप से जिला के बाल विकास समिति के सदस्य अनिल सिंह, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी संतोष ठाकुर, वन स्टॉप सेंटर कोडरमा के नोडल पदाधिकारी अर्चना ज्वाला, स्थायी लोक अदालत के पूर्व सदस्य बालेश्वर राम उपस्थित थे। संबोधित करते हुए अनिल सिंह ने कहा कि संविधान हमें अपनी हक़ अधिकार के साथ जीने का अधिकार देता है। इसके लिए सबसे पहले हमें अपने अधिकारों को समझना होगा. उन्होंने यह भी कहा कि हमारे संविधान में अधिकारों के साथ साथ कर्तव्यों के बारे में भी उल्लेखित है जिसका हमसभी को अनुपालन करना चाहिए तभी गाँव के हरेक व्यक्ति तक सभी जरूरतमंद सुविधाएं उपलब्ध हो पाएंगे. साथ हिन् इन्होने कहा कि एकता में हीं बल है। वहीँ बालेश्वर राम ने कहा कि कोई भी जरुरतमंद व्यक्ति जो बुनयादी सुविधाओं से वंचित हैं वे निःसंदेह सम्बन्धित विभाग से आवेदन के जरीय मांग कर सकते हैं, उन्होंने कहा कि किसी भी चीजों का मांग तब तक करिए जबतक आपको मिल न जाए, क्योंकि आवाज उठाना और अपनी बातों को रखना व्यक्ति का संवैधानिक अधिकार है। स्थानीय मुखिया बैजू तुरी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से हमसभी गाँव के समग्र रूप विकास कैसे हो इस पर चर्चा कर पाते हैं वहीँ बेहतर प्रयास हेतु एक रणनीति बन पाती इसमें हमसभी स्टेकहोल्डर्स अपना अपना योगदान कैसे दे सकते हैं पर एक विचार बन पाता है। वहीँ इन्होने मनरेगा के तहत अधिक से अधिक लोगों को कैसे रोजगार मिल सके इसको लेकर इन्होने विस्तार से जानकारी दिए एवं इससे सम्बंधित और जानकारी एवं शिकायत करने एवं आवेदन देने की प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से अपनी बात रखा। संतोष ठाकुर ने सम्बोधित करते हुए बाल अधिकार कानून के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिए एवं कहा कि समर्पण संस्था का काफी सराहनीय कार्य है ये समुदाय के लोगों को जागरूक करने में एक अहम् भूमिका निभा रही है। वहीँ अर्चना ज्वाला ने महिलाओं को आगे बढाने की बात कही एवं कहा कि किसी भी तरह से उपेक्षित महिलायें अपने हक़ अधिकार के लिए आगे आयें एवं बढ़चढ़कर सभी जगह भाग लें. अगर किसी तरह का दिक्कत हो रहा तो विभाग तक अपनी बातों को रखें ताकि उन्हें पूर्ण रूप से सहयोग किया जा सके एवं उनके हक़अधिकार को सुनिश्चित कराया जा सके। इस अवसर पर समर्पण के परियोजना समन्वयक शंकर लाल राणा, आलोक सिन्हा, सचिन कुमार, मनीष कुमार, मंगलदेव रजक, बिमला देवी, कल्पना कुमारी, अमित कुमार, मंटू कुमार, योगेश कुमार, सुनीता कुमारी, वीणा कुमारी, मनीषा मेहता, जीतेन्द्र कुमार, नमिता कुमारी, पिंकी देवी, लबली कुमारी, अनिल कुमार सहिया रेनू देवी आदि उपस्थित थे।
Read More…..
- गोपाष्टमी महोत्सव 2024 में 105वाँ वार्षिक सम्मेलन श्री गंगा गौशाला कतरास – करकेन्द में होगा आयोजन।
- जनसंपर्क के दौरान लोगो ने कहा हर सुख दुख में राज का मिलता है साथ।
- झारखंड विस चुनाव में रांची समेत राज्य के 43 सीटों पर थमा चुनाव का शोर,कई मंत्रियों की साख लगी दावं पर।
- टुंडी विधायक प्रत्याशी गौतम मंडल ने तोपचांची प्रखंड के विभिन्न गांवों का किया दौरा।