धनबाद : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के धनबाद जिला मीडिया प्रभारी युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो के प्रयास से टुंडी विधानसभा क्षेत्र के सबसे सुदूरवर्ती पहाड़ी के तराई में अवस्थित बेंगनरीया गांव में जेएलकेएम पार्टी के बेंगनरीया पंचायत उपाध्यक्ष रवि कुमार महतो के पिताजी स्वर्गीय प्रयाग महतो के श्राद्धकर्म दशकर्म में कुटुंब भोज काज के लिए आटा, चावल, प्याज़, तेल, आलू, सुखा राशन सामग्री और आर्थिक मदद किया गया। विगत दिनों जेएलकेएम पार्टी के बेंगनरीया पंचायत उपाध्यक्ष रवि कुमार महतो के पिताजी प्रयाग महतो जी का अचानक देहांत हो गया था घर परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं था जेएलकेएम टुंडी प्रखंड कोषाध्यक्ष गणेश महतो के द्वारा सूचना मिलते ही त्वरित संज्ञान में लेकर धनबाद जिला मीडिया प्रभारी युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो के द्वारा टुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय, धनबाद जिला और राज्य स्तरीय विभागीय पदाधिकारी, लायंस क्लब बलियापुर टीम से संपर्क करके आज़ बेंगनरीया पंचायत स्थित रवि महतो के आवास पहूंचकर दशकर्म श्राद्धकर्म भोज काज हेतु राशन सामग्री और आर्थिक मदद किया गया और दिवंगत स्वर्गीय प्रयाग महतो को हृदय से श्रद्धांजलि अर्पित किएं। दिवंगत आत्मा की शांति ईश्वर से प्रार्थना किया गया।
रंजीत कुमार महतो के द्वारा टुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी और लायंस क्लब बलियापुर के पुरी टीम को हृदय से आभार धन्यवाद प्रकट किया गया। मौके पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के धनबाद जिला मीडिया प्रभारी युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो, टुंडी प्रखंड कोषाध्यक्ष गणेश महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष सह बेंगनरीया पंचायत के उप मुखिया पवन महतो, रवि कुमार महतो, प्रखंड महामंत्री विनोद महतो, पंचायत समिति महेश मरांडी, वार्ड प्रतिनिधि महेश्वर रायस टुंडी प्रखंड कार्यालय से रोजगार सेवक अनिल मिश्रा, मनरेगा अभियंता अशोक पूर्वे, सहायक अभियंता आलम, हरिचंद महतो की उपस्थिति हुई।
Read More…..
- डहरे टुसू परब में रणधीर वर्मा चौक पर जलपान शिविर लगाने का निर्णय हुआ।
- डिजिटल अरेस्ट एंड साइबर क्राइम विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न।
- डीएम ने सैटेलाइट बस स्टैण्ड स्थित अस्थाई रैन बसेरा का किया औचक निरीक्षण
- डुमरी में झामुमो को 4 बार से कोई नहीं दे सका मात।
- डेको आउटसोर्सिंग चलाने और बन्द करने को लेकर रैयत के दो पक्षो में तनातनी।