महुदा : तेलमोचो बीसीसीएल के लोहापट्टी कार्यालय के फूटबॉल मैदान में जिला स्तरीय करम अखाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अशोक महतो ने किया। मुख्य रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी द्वारा बिनोद बिहारी महतो और निर्मल महतो के तस्वीर में पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। करम अखाड़ा में 34 टीमों ने भाग लिया। सभी करम टीमें ने “ककर खातिर पूजब करम डरिया रे, भाएक खातिर पूजब करम डरिया रे” सहित कई सुंदर सुंदर करम गीत प्रस्तुत किए। इस करम अखाड़ा कार्यक्रम में बेबी करम अखाड़ा बाधाड़िह प्रथम स्थान, आजाद क्लब बागड़ा द्वितीय स्थान, स्थान सोनम ग्रुप सियालजोरी तृतीय स्थान पर रहे, अन्य बाकी टीमों को सांत्वना पुरस्कार दिए व आयोजन समिति सभी टीमों को को बधाई दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कि सफल बनाने में अशोक महतो, विजय महतो देवीलाल महतो, दिनेश महतो, अभिषेक महतो, पंकज महतो, मुकेश महतो, विद्यासागर महतो, आकाश महतो, राहुल महतो, मुरली महतो, वीरेंद्र महतो आदि का योगदान रहा।