पांचाटि पूजा करके धान रोपाई शुरूआत किया गया : दिनेश महतो

गोड्डा : वर्षा होने के बाद किसानों की आस जगी अपने अपने खेतो में लोग कृषिकार्य में लग गए। आज गोड्डा जिला पथरगामा प्रखंड पीपरा पंचायत अंतर्गत होपनाटोला गांव में कुड़मालि नेगाचारि से पांचाटि पूजा करके धान रोपाई शुरुआत किया। टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने बताया कि कुड़मि समुदाय के लोग जब अपने खेतों में धान रोपाई करने से पहले पांच गोछी बिहन धान आरवा चावल, दुबड़ी घास धूप अगरबत्ती फूल चढ़ाकर खेत के एक कोना में पहले मां-बहने रोपती है हल बैल सबों का पूजा पाठ करने के बाद धान रोपने का शुरुआत करते है उसके बाद बारी बारी से सभी खेतो में धान रोपते है। कुड़मि समुदाय का जीवन यापन कृषि आधारित ही होता है। जब धान ठीक-ठाक से उपजाऊ हो गया तो खाने पीने कोई दिक्कत नहीं होगी झारखंड में निवास करने वाले सभी लोग कृषि पर निर्भर करते है। भगवान से प्रार्थना करते है मेरा धान ठीक से ऊपज हो जाए। मौके पर रामेश्वर महतो दीपक कुमार महतो, दिव्यांश कुमार महतो, कलावती महतो, सोनी महतो, दीप्ति श्री महतो उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *